- 3 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि पूजन व लोकार्पण संपन्न
- 1600 हैक्टर में विकसित होगा औद्योगित पार्क


रतलाम । रतलाम नगर का सुनियोजित तरीके से विकास कैसे हो इसी परिकल्पना के तहत रतलाम नगर में विकास कार्य करवाये जा रहे हैं ताकि नगर में महानगरों जैसी सुविधाऐं नागरिकों को उपलब्ध हो ताकि उद्योगपति अपने उद्योग स्थापित करें।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप ने विनोबा नगर सामुदायिक भवन कीचन शेड एवं बाउण्ड्रीवॉल, जवाहर नगर गणेश मंदिर से मुक्तिधाम तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण भूमि पूजन, मार्निंग स्टार स्कूल से टैंकर रोड, गांधी नगर से चांदमारी चौराहा तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, चांदमार चौराहे से रेलवे अस्पताल टैंकर रोड से अम्बे माता मंदिर, इन्द्रलोक नगर मुख्य मार्ग व रामदास स्कूल से देवरा देव नारायण नगर तक सड़क डामरीकरण के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि रतलाम नगर को महानगर बनाने हेतु उद्योग स्थापित होना आवश्यक है, उद्योग तभी स्थापित होते है जब षहर में महानगरों जैसी सुविधाऐं प्राप्त हो इसलिये रतलाम नगर का विकास महानगर की तर्ज पर किया जा रहा है। उन्होने बताया कि रतलाम से 5 किलोमीटर की दूरी पर 1600 हैक्टर भूमि पर औद्योगिक पार्क विकसित किया जाना है इस हेतु शासन से सभी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। आने वाले कुछ समय में उद्योग स्थापित होंगे व रतलाम नगर के नागरिकों को रोजगार भी प्राप्त होगा।
मुख्य अतिथि विधायक माननीय श्री काश्यप ने कहा कि जवाहर नगर से विनोबा नगर के क्षेत्र को रतलाम नगर का सबसे सुन्दर क्षेत्र बनाया जायेगा व संजीवनी क्लीनिक भी प्रारंभ किया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जी लुनेरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी के बाद पिछले 7-8 सालों में विधायक माननीय श्री काश्यप के कुशल नेतृत्व में रतलाम शहर में जो विकास कार्य हुए है वे प्रशंसनीय है। उन्होने कहा कि भोपाल में आयोजित कोर समिति की बैठक में विधायक श्री काश्यप ने रतलाम नगर में सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के निर्माण के लिये मुख्यमंत्री महोदय से 100 करोड़ की राशि की मांग की है ताकि सभी सड़कों का निर्माण कराया जा सके।
पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने इस अवसर पर कहा कि विधायक श्री काश्यप की विकासवादी सोच से ही रतलाम नगर में विकास की गंगा बह रही है। विधायक जी के कार्यकाल में लगभग 2500 करोड़ के विकास कार्य पूर्ण किये जा चुके है।
भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि इस क्षेत्र के नागरिकों का सौभाग्य है कि आज 3 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि पूजन व लोकार्पण होने विधायक माननीय श्री काश्यप के हाथों से होने जा रहा है। यहां बनने वाला सामुदायिक भवन नागरिकों के मांगलिक व अन्य कार्यो के लिये उपयोगी साबित होगा।
इस अवसर पर विधायक चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, अशोक पोरवाल, मनोज शर्मा, अरूण राव, श्री सुनील सारस्वत, श्री दिनेष षर्मा, श्री मयूर पुरोहित, श्रीमती सोना शर्मा का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया। तत् पश्चात् पिछड़ा वर्ग युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा विधायक श्री काश्यप व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा का सम्मान शाल-श्रीफल भेंट कर तथा साफा बांधकर किया।
भूमि पूजन व लोकार्पण अवसर पर पूर्व महापौर परिषद सदस्य भगत सिंह भदौरिया, पार्षद प्रहलाद पटेल, पप्पू, पुरोहित, बलवीरसिंह सोढ़ी, भरत तवंर, सुरेन्द्र गुर्जर, हर्ष जाधव, धर्मवीर, अंकित कुशवाह, प्रवीण दीक्षित, सुनील, रेखा गौतम, धीरेन्द्र महावर, बी.एस. छाजेड़, जयेस, किरण महावर, पूजा शर्मा आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन लोकेश ने किया व आभार मयूर पुरोहित ने माना।