
रतलाम । स्थानीय नगर निकाय तथा पंचायत चुनावो मे पिछड़ा वर्ग को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आरक्षण बहाल किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी मुखर्जी मंडल पिछड़ा मोर्चा द्वारा स्थानीय अलकापुरी चैराहे पर भव्य आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि पिछड़ा मोर्चा ने वंदे मातरम् , भारत माता की जय, मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारो के बीच भव्य आतिशबाजी करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. श्री शिवराज सिंह जी चैहान के प्रतिनिधि के रूप मे शहर विधायक मा. श्री चेतन्य काश्यप जी का विशाल फूलमाला से आत्मीय स्वागत किया।
अपने स्वागत के प्रत्युत्तर मे श्री काश्यप ने पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपने संबोधन मे कहा कि ये स्वागत और सम्मान मेरा नही बल्कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. श्री शिवराज सिंह जी चैहान का सम्मान है। कांग्रेस नही चाहती थी कि प्रदेश की आबादी मे 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले पिछड़ा वर्ग को स्थानीय नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव मे आरक्षण प्राप्त हो। इसके लिए कांग्रेस लगातार आरक्षण मे रोडे़ अटकाती रही लेकिन हमारे मुख्यमंत्री मा. श्री शिवराज सिंह जी चैहान ने कानूनी लड़ाई मे विजय प्राप्त कर पिछड़ा वर्ग को समुचित सम्मान दिलाने का काम किया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश राठौड़ , मोर्चे के जिला महामंत्री श्री प्रहलाद पटेल, मोर्चे के मंडल अध्यक्ष श्री चेतन टांक, महामंत्री द्वय श्री आशिष चैहान, श्री मुकेश सोनी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राहुल रांका, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती चेतना पाटीदार, महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती सारिका दीक्षित, श्री जयेश वसावा, श्रीमती पुष्पा सिसोदिया, श्रीमती अर्चना मीणा, श्री बाबुलाल टांक, श्री पंकज टांक, श्री रघुवीर मेहरा, श्री प्रफुल्ल, श्री रवि टांक एवं श्री संतोष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।