
रतलाम । धर्म नगरी रतलाम में लगातार धार्मिक आयोजन होते रहते है। इसी श्रंखला में अयोध्यापुरम सुमेरु, नवकार तीर्थ प्रेरक, दर्शन प्रभावक, दिक्षा दिवाकर प.पू. आ. देव श्री जिनचन्द्र सागर सूरीश्वर जी महाराजा, प. पू. आ. देव श्री हेमचन्द्र सागर सूरीश्वरजी महाराजा की पावन निश्रा में दिनाँक 26 मई 2022 को चानोदिया परिवार की 2 जुड़वा बेटीयाँ मुमुक्षु पलक एंव मुमुक्षु तनिष्का चानोदिया एंव बाल मुमुक्षु ईशान कोठारी संयम जीवन अंगीकार करने जा रहे है।
जुड़वा बहन पलक एंव तनिष्का के माता पिता सन्तोष शोभा चानोदिया एंव बाल मुमुक्षु ईशान कोठारी के माता पिता विशाल एंव पायल कोठारी ने बताया की दीक्षा के कार्यक्रम दिनाँक 22 मई से प्रारम्भ होंगे। 22 मई को संयमदाता पूज्य गुरुदेव का भव्य मंगल प्रवेश वरघोड़े के रूप में प्रातः 8.30बजे शांति निकेतन स्कूल से करमचंद उपाश्रय की और होगा।
24 तारीख को दोपहर 3 बजे संयम रंग में रंग दे चुनरिया, 4 बजे रक्षा बंधन।
25 तारीख को प्रातः 8.30 बजे शास्त्री नगर कार्नर से भव्य वर्षीदान वरघोड़ा
रात्रि 8 बजे संसार पथ से वीर पथ की और (विदाई समारोह) जेएमडी परिसर एंव 26 तारीख को प्रातः 06 बजे वीरपथ पर विजय का प्रस्थान दिक्षा विधान प्रारम्भ होगा।
प्रवक्ता ने बताया की वीर माता पिता सन्तोष शोभा चानोदिया की एक बड़ी बेटी व भतीजा भी 5 वर्ष पूर्व संयम जीवन अंगीकार कर चुके है, आपकी भाँजी भुवा समेत परिवार में लगभग 14 भगवती दिक्षा अभी तक हो चुकी है ।
नगर की धर्मप्रेमी जनता से सानुरोध निवेदन की उपरोक्त दिक्षा के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर दीक्षार्थी की अनुमोदना एंव सुमधुर प्रभु भक्ति का लाभ लेवें।