भाजपा पिछड़ा मोर्चा रावटी मंडल की कार्यसमिति घोषित

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा रावटी मंडल कार्यसमिति की घोषणा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री श्यामलाल राठौर ने पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी लुनेरा , पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती संगीता जी चारेल, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री बालाराम जी पाटीदार तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अम्बाराम गरवाल की सहमति से कर दी है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि मोर्चे की मंडल इकाई मे 5 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 4 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 1 मीडिया प्रभारी, 1 सह मीडिया प्रभारी सहित 6 कार्यसमिति सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।
संलंग्न:- रावटी मंडल मोर्चा इकाई की सूची।

Play sound