रतलाम । गत दिनों रतलाम जिले के सबसे बुजुर्ग सरपंच पिस्ताबाई चत्तर (८६) (जैन) के बड़े बेटे भंवरलाल जैन की भाजपा नेता ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। बुजुर्ग को मुसलमान होने के शकर में मार डाला गया । भंवरलाल खुद एक भाजपा नेता के भाई थे। ज्ञात हो कि सरपंच का पूरा परिवार १५ मई को भेरूजी पूजा करने चित्तौडग़ढ़ गए थे। १६ मई को पूजा-पाठ के बाद भंवरलाल लापता हो गए ।$ गुरूवार को उनका शव मनासा (गुरूवार) को उनका शव मनासा (नीमच) पुलिस थाने से आधा किमी दूर रामपुरा रोड़ पर मिला था । उल्लेखनीय है कि जैन बुर्जुग के साथ मारपीट का विडियो भी वायरल हुआ है ।
उक्त घटना को लेकर जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है और समाज के विभिन्न श्रीसंघों एवं संगठनों द्वारा केन्द्र एवं मध्यप्रदेश सरकार से उक्त मामले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपी के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है ।