अणु संस्कार पाठशाला में 200 से अधिक बच्चों ने सीखे धर्म व संस्कार

कसरावद । अखिल भारतीय श्री धर्मदास स्थाकनवासी जैन युवा संगठन के तत्वाधान में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रीसंघ वर्धमानपुर बदनावर ने वहां ५ दिनी आवासीय संस्कार शिविर का आयोजन किया । इसमें नगर की अणु संस्कार पाठशाला के बच्चों ने भी हिस्सा लेकर धर्म शिक्षा व संस्कार ग्रहण किए । श्रीमती नमिता लुणिया ने बताया कि पूज्य श्री जिनेन्द्र मुनिजी म.सा. की आज्ञानुवतीर्ओनी पूज्यक्षी प्रवीणाश्रीजी मसा, पूज्य श्री किरणबालाजी मसा, पूज्य श्री किरणबालाजी मसा व निर्मलाजी आदि ठाणा के सानिध्य में विभिन्न संघो के 230 बच्चों ने हिस्सा लिया । धर्मसभा में श्रीमती लुणिया ने कहा कि धार्मिक शिविर वर्तमान समय की सबसे महत्ती आवश्यकता है । इसी माध्म से भावी पीढ़ी को शिक्षा व संस्कार दे सकते है । समापन पर प्रभातफेरी निकाली । इस अवसर पर बच्चों व सहयोगियों का सम्मान किया गया ।

Play sound