
जावरा (अभय सुराणा) । दिनांक 22 मई 2022 रविवार को राजेंद्रप्रसाद स्टेडियम नीमच में नेशनल मिक्स मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें देश विदेश के बॉक्सर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए फाइट करेंगे इस समारोह में wwe के प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली के साथ ही फिल्मी कलाकार रणजीत,रवि काजला,जर्मनी कलाकार अर्शिया अर्शी,विकी काजला सहित देश की ख्यातनाम हस्तिया मौजूद थी उस मंच पर नगर की जीवदया प्रेमी कविता कोठारी अतिथि के रूप में उपस्थित होकर नगर का नाम रोशन किया एवम आपके द्वारा जो निस्वार्थ प्रेम से जीवो के प्रति सेवा की जा रही उस हेतु इस मंच पर आपका सम्मान एमएमए मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नितुजी शर्मा, लीगल हेड सुनीलजी पटेल,वरिष्ठ समाजसेविका ज्योतिजी पटेल,कमलेशजी बम,अशोकजी जैन एवम एमएमए के सम्सत पदाधिकारियों ने किया।
आपकी सेवा कार्यो की प्रसंशा करते हुए एमएमए पदाधिकारी रितुजी ने कहा कि छोटी सी उम्र में इतना अच्छा सेवा कार्य आप कर रही है और इसी तरह सदैव जीवो के प्रति अपनी सवेदनाए बनाए रखे एवं लोगो को भी ऐसे नेक कार्य करने के लिए जागरूक करती रहे हमारी संस्था सदैव आपके साथ है अंत मे आपको मोमेंटो प्रदान कर पुनः शुभकामनाएं प्रेषित की गई । आपकी इस उपलब्धि पर परिवारजन सहित सम्सत स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए एमएमए ग्रुप का आभार व्यक्त किया उक्त जानकारी मीडिया सेल श्रेयांस जैन नीमच ने दी।