
सम्मेद शिखर जी । साधना महोदधि तपोमूर्ति सिंहनिष्क्रीङित व्रत कर्ता आचार्य प्रसन्नसागर जी महाराज जोकि 20 तीर्थंकरों की पावन भूमि सम्मेद शिखर जी की पारसनाथ टोंक पर विराजमान है एक वर्ष पूर्व 22/05/2021 अति प्राचीन पारसनाथ मंदिर निमियाघाट के प्रांगण में गुरुदेव आचार्य प्रसन्नसागर जी महाराज के द्वारा दिक्षाएं प्रदान की गई थी जिनको दिए हुए दिं. 22/05/2022 एक वर्ष पूर्ण हो गया है।
इसी उपलक्ष में आज भी पंथी कोठी के आदी मंदिर के प्रांगण मेंं शिखरजी में विराजमान समस्त आचार्यों मुनियों एवं आर्यकाओ की पावन उपस्थिति में भव्य दीक्षा समारोह मनाया गया। मुनि श्री 108 अप्रमत सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 पर्व सागर जी महाराज, आर्यिका श्री 105 ज्ञानप्रभा माता जी, आर्यिका श्री 105 चारित्रप्रभा माता जी, ऐलक श्री परिमल सागर जी महाराज, क्षुल्लिका श्री 105 दर्शनप्रभा माता जी, सभी मुनि संघ तीर्थ राज सम्मेदशिखर जी में विराजमान है। उक्त जानकारीकोडरमा मिडीया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,मनीष सेठी ने दी।