जन सुविधा को लेकर वरिष्ठ संघ ने दिया ज्ञापन

जावरा (अभय सुराणा) । पिछले कई माह से आम जनता रेलवे फाटक से चौपाटी पहुंच मार्ग जो बहुत ही जर्जर अव्यवस्थित एवं कष्टदायक है ठेकेदार द्वारा ब्रिज के निर्माण कार्य करते हुए एप्रोच रोड नहीं बनाये जाने के कारण आम जनता परेशान हो रही है बस स्टैंड पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन, नर्सिंग होम नेत्र चिकित्सालय विद्यालय महाविद्यालय विशेषकर सीनियर सिटीजन एवं गर्भवती महिलाओं को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं ब्रिज के नीचे अनावश्यक सामान पड़ा हुआ है वहा गंदगी बढ़ रही है सफाई व्यवस्था नहीं है रोड उखड़ जाने के कारण कई लोग प्रतिदिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं लेकिन संबंधित अधिकारी इस समस्या की ओर उचित ध्यान नहीं दे रहे है। आज इन सब बातों को लेकर श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति ने एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को दिया। ज्ञापन के प्रत्युत्तर में अनुविभागीय अधिकारी ने वरिष्ठ संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि 1 सप्ताह के बाद समस्या का निराकरण हो जाएगा। ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ संघ के अध्यक्ष अभय सुराणा ने किया आभार प्रदर्शन सचिव पुखराज पटवा ने माना। उक्त जानकारी नवाचार प्रकल्प संयोजक सुरेश मेहता ने दी
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
श्रीशांतिलाल डांगी श्रीनेमीचंद जैन श्रीअनिल चोपड़ा श्रीसुजानमल कोचट्टा श्रीसुशील कोचट्टा श्रीसुरेश मेहता श्रीविमल बागरेचा श्री कमल नाहटा श्री पारसमल बरढ़िया श्री मनोहर लाल चपडोद श्री पारस ओरा श्री सुरेंद्र कोचट्टा श्री शैतानमल दुगड़ डॉक्टर राजकुमार पीपाड़ा कमल चपडोद आदि सदस्य उपस्थित थे।

Play sound