रतलाम । प्रदेश मे मैदानी कार्यवाही को प्रभावी एवं मजबुत करने के लिए माननीय पुलिस महानिदेशक के निर्देश अनुसार दिनांक 05/06/22 को पुलिस अधीक्षकगण के द्वारा किसी भी थाने का आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे । पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिषेक तिवारी द्वारा जावरा अनुभाग के थाना कालूखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण रात्री 3:00 से 4:00 के मध्य किया गया ।
निरीक्षण के दौरान थाने पर रात्रीकालीन कर्मचारी/थानाप्रभारी उपस्थित हुए। पुलिस थाने का लाकअप चेक किया गया लाकअप मे सुरक्षा संबंधित अन्य इंतजाम जैसे की सीसीटीवी कैमरा, जाली आदि लगे होने पाए गए।थाना क्षेत्र में की जाने वाली रात्रि गश्ती की समीक्षा की गई जिसमें रात्रि गश्त अधिकारी सउनि रवींद्र पुरोहित का थाना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पाए गये जिन्हे संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग तथा थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी फरार वारँटी की तलाश के संबंध मे निर्देशीत किया गया ।
माफियाओ (शराब माफिया, गोवंश माफिया, भू माफिया मादकपदार्थ माफिया इत्यादी ) को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही तथा आगामी त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के संबंध मे सीमावर्ती थाना होने के कारण विशेष सतर्कता रखने हेतु बताया गया।
निरीक्षण के दौरान थाने के दस्तावेज शिकायत रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, व्ही.सी.एन.बी., इंडेक्स टू हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, एम.एल.सी. रजिस्टर इत्यादि का भी अवलोकन किया गया।थाने के कार्य से संबंधित इन रदिस्टरो के बेहतर संधारण के साथ कर्मचारियो की समस्याओ के निराकरण और उनके कल्याणकारी गतिविधीयो हेतु थाना प्रभारी को निर्देशीत किया गया।