रतलाम जनपद क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र स्थल की व्यवस्थाएं निर्वाचन प्रेक्षक ने देखी

रतलाम । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ.अशोक भार्गव ने रतलाम जनपद पंचायत क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र स्थल का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। डॉ. भार्गव ने इस दौरान ग्राम पंचायत बंजली, ग्राम पंचायत बांगरोद के नाम निर्देशन पत्र स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान रतलाम शहर एसडीएम श्री संजीव केशव पांडे मौजूद थे।

Play sound