जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 130 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत

रतलाम । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि तक रतलाम जिला पंचायत के 16 वार्डों के लिए कुल 130 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं, इनमें 71 महिला एवं 59 पुरुष शामिल है।
वार्ड क्रमांक 1 के लिए 9, वार्ड क्रमांक 2 के लिए 10, वार्ड क्रमांक 3 के लिए 9, वार्ड क्रमांक 4 के लिए 6, वार्ड क्रमांक 5 के लिए 8, वार्ड क्रमांक 6 के लिए 9, वार्ड क्रमांक 7 के लिए 7, वार्ड क्रमांक 8 के लिए 6, वार्ड क्रमांक 9 के लिए 5, वार्ड क्रमांक 10 के लिए 6, वार्ड क्रमांक 11 के लिए 10, वार्ड क्रमांक 12 के लिए 13, वार्ड क्रमांक 13 के लिए 13, वार्ड क्रमांक 14 के लिए 5, वार्ड क्रमांक 15 के लिए 8 एवं वार्ड क्रमांक 16 के लिए 6 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं।

Play sound