
रतलाम । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की कामकाजी बैठक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक मे उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ता को अपने संबोधन में पार्टी के जिला प्रभारी मा. श्री श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव को चुनौती के रूप मे लेती है। ये अलग बात है कि प्रदेश मे कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनौती नहीं रह गई है। आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा नगरीय निकाय चुनाव मे पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर पार्टी के परचम को लहरायेंगे।
श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हमारा लक्ष्य कम से कम 51 प्रतिशत मत प्राप्त करना है। पार्टी हर तरह का मंथन करके उम्मीदवारों का चयन करती है। पार्टी जिसे अपना उम्मीदवार घोषित करती है उसके पक्ष में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भाव से जुट जाता है। यही हमारी पार्टी की संस्कृति और पहचान है।
बैठक को मंदसौर क्षेत्र के सांसद तथा पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष मा. श्री सुधीर गुप्ता जी, क्षेत्रिय सांसद मा. श्री गुमान सिंह जी डामोर, उज्जैन सांसद मा. श्री अनिल फिरोजिया जी, शहर विधायक मा. श्री चेतन्य काश्यप जी, जावरा विधायक मा. डॉ. राजेन्द्र जी पाण्डे, रतलाम ग्रामीण विधायक मा. श्री दिलीप मकवाना जी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्री महेश सोनी ने अध्यक्षीय भाषण प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री निर्मल कटारिया ने तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने व्यक्त किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय श्री के.के.सिंह कालुखेड़ा, श्री अशोक पोरवाल, श्री निमिष व्यास, श्रीमती आशा मौर्य, श्री कानसिंह चौहान, पूर्व विधायक द्वय श्री जितेन्द्र गेहलोत, श्री मथुरालाल डामर, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय श्री कन्हैयालाल मौर्य, श्री ईश्वरलाल पाटीदार, श्री बजरंग पुरोहित एवं भाजपा अ.जा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री नारायण मईड़ा भी मंचासिन थे।
पार्टी की जिला कोर ग्रुप की बैठक भी आयोजित की गई जिसमे निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत के वार्ड निर्वाचन मे भाजपा अपने अधिकृत उम्मीदवार मैदान मे उतारेगी।
कोर ग्रुप की बैठक में सांसद तथा पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष मा. श्री सुधीर गुप्ता जी, क्षेत्रिय सांसद मा. श्री गुमान सिंह जी डामोर, उज्जैन सांसद मा. श्री अनिल फिरोजिया जी, जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा जी , शहर विधायक मा. श्री चेतन्य काश्यप जी, जावरा विधायक मा. डॉ. राजेन्द्र जी पाण्डे, रतलाम ग्रामीण विधायक मा. श्री दिलीप मकवाना जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कानसिंह जी चौहान , महामंत्री द्वय श्री निर्मल कटारिया, श्री प्रदीप उपाध्याय तथा पूर्व विधायक श्री जितेन्द्र गेहलोत उपस्थित थे।