थाना प्रभारी यादव द्वारा सूदखोर के पास बंधक रखी रजिस्ट्री मुक्त करवाकर फरियादी को दिलवाई गई

रतलाम । आज थाना प्रभारी माणक चौक अनुराग यादव द्वारा एक अच्छी पहल करते हुए फरियादी नूरजहाँ खान पति अमीन खान लक्ष्मी नगर रतलाम की सूदखोर पर पास बंधक रखी रजिस्ट्री मुक्त करवाकर फरियादी को दिलवाई गई ।
फरियादी नूरजाह खान पति अमीन खान उमर 45 वर्ष निवासी लक्ष्मी नगर द्वारा वर्ष 2019 में 2.5 लाख रुपये आरोपी सिकंदर उर्फ सुक्का पिता जहर अब्बासी और जावेद पिता जहर अब्बासी से उधार लिए थे । आरोपी द्वारा सिक्योरिटी के तौर पर पर फरियादी के मकान की रजिस्ट्री आरोपी द्वारा अपने पास रख ली गई थी ।
वर्तमान में फरियादी द्वारा ब्याज नहीं चूका पाने के कारण आरोपियो द्वारा फरियादी को रोजाना डराया धमकाया जाता रहा है वो मकान की रजिस्ट्री के बंधक पर मकान खाली करना के लिए लगातर दबाव बना रहा था।
सुचना पर मामले को संज्ञान में लिया गया फरियादी की रिपोर्ट पर से धारा 385,506 आईपीसी 3/4 ॠणियो के संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर कार्यवाही की गई ।
सूदखोरों के पास बंधन रखी रजिस्ट्री को आरोपी के कब्जे से छुडवा कर फरियादी को दिलवाई गई । इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी माणकचौक अनुराग यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Play sound