गुरु पूर्णिमा तक संचलित अभियान में डिस्पोजल का उपयोग नहीं होगा
रतलाम। भीषण गर्मी में नागरिकों को निशुल्क शीतल पेय, फल एवं प्रसादी वितरण के लिए शहर के विभिन्न के क्षेत्रों में सेवा महाभियान संचालित किया जा रहा है। इस सेवा अभियान में अभी तक हजारों हाथों तक प्रसादी पहुंची है। बगैर किसी डिस्पोजल का उपयोग किये पेय एवं स्वल्पाहार प्रसादी वितरण का संकल्प लिया गया है। योग वेदांत सेवा समिति ,युवा सेवा संघ एवं महिला उत्थान मंडल, रतलाम का संयुक्त निशुल्क सेवा प्रकल्प गुरु पूर्णिमा तक अलग अलग क्षेत्रों में चलाया जायेगा ।
महासेवा अभियान के तहत बुधवारी अष्टमी को सेवा कार्य में 4 किवंटल केरी पणा (झोलिया) एवं ऋषिप्रसाद वितरण सेवा श्री चिंतामण गणेशजी,पैलेस रोड पर किया गया । लगभग ढाई घंटे से अधिक समय तक मन्दिर के बाहर संचालित सेवा कार्य में संस्था के स्वयं सेवको ने हाथ बंटाया । रात्रि तक करीब 1500 ग्लास झोलिया वितरित किया गया । जून माह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा अभियान संचालित करने के उद्देश्य से संस्था की बैठक में आगामी कार्य योजना को मूर्त रूप दिया गया ।
इसके पहले वैशाखी पूर्णिमा पर श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला,मांगल्य मन्दिर में गौमाताओं के लिए तरबूज का भंडारा कर सेवा महा अभियान की शुरुआत की गई थी । इसी दिन शहर के बाजना बस स्टैंड-त्रिवेणी मंडी पर तरबूज शरबत सेवा की गई । जबकि फव्वारा चौक ,महुरोड पर केरी पणा सेवा, अपरा एकादशी के पर्व पर बेल शरबत वितरण की सेवा अखंड ब्रह्म ज्ञान आश्रम,सैलाना बस स्टैंड परिसर में पुण्य स्मृति महोत्सव के उपलक्ष्य में की गई । वही सोमवती अमावस्या के पावन प्रसंग पर सुबह गरीब बस्ती में पुलाव एवं हलवा जबकि शाम को केरी पणा सेवा- शनि मंदिर,दिनदयाल नगर पर की गई । निर्जला एकादशी 11 जून शनिवार को बरबड हनुमान जी मन्दिर पर शाम 5 बजे से केरी पणा (झोलिया) का वितरण किया जायेगा ।