मतदाता जागरूकता अभियान (सेंस) के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया व शपथ दिलवाई

रतलाम  । त्रिस्तरीय  नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान ( सेंस प्लान ) अंतर्गत शनिवार को नरसिंह वाटिका  सिलावटो के वास पर  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एक  दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कर उन्हें शपथ दिलवाई गई। आयोजन में सेंस प्लान नोडल अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा , प्राध्यापक डॉ. एस.एस. मौर्य, उप संचालक पंचायत श्रीमती संध्या शर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, परियोजना अधिकारी चेतना गहलोत, अर्चना माहौर एवं समर्थ सुपरवाइजर उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में रतलाम नगर निगम के समस्त 49 वार्ड की 280 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सेंस प्लान के अनुरूप प्रचार प्रसार के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए व मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षित किया गया व साथ ही शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर कलापथक दल के कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत भी गाया गया ।
 सेंस प्लान नोडल अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु वार्ड वार की जाने वाली गतिविधियों विशेष रुप से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने के लिए रैलियों के आयोजन हेतु टाइम टेबल एवं सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए। श्रीमती लोढ़ा ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारा यह प्रयास रहे कि मतदाता निर्भीक होकर  मतदान कर सकें । प्रोफेसर मौर्य ने बताया कि हमें मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना है । जल सलाहकार आनंद व्यास ने कहा कि नवाचार के माध्यम से सेंस प्लान गतिविधियों के द्वारा मतदान के लिए लोगों का आकर्षित कर हमें जिले को प्रथम स्थान पर लाना है। श्री विजयवर्गीय ने भी सभी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से करने हेतु कहां। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी चेतना गहलोत व आभार अर्चना माहोर ने माना।

Play sound