रतलाम। डॉ शिवशक्तिलाल शर्मा हॉस्पिटल, आयुष ग्राम, बंजली ने कोविड काल में उज्जैन संभाग में 99.2 प्रतिशत कोविड संक्रमण से आये मरीजों को बचा कर अपनी अनूठी पहचान निर्मित की थी वही अब मानवसेवार्थ निःशुल्क ओ.पी.डी. और जनरल वार्ड में निःशुल्क भर्ती, भोजन, जांच, एक्सरे सभी पैथीयो के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की सेवाएं भी निशुल्क कर दी है। बी.पी.एल. कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी जरुरी नहीं है, केवल वातानुकूलित रूम और कॉटजे के सामान्य सेवा शुल्क लिया जा रहा है। शहर के बाहर से भी मरीजों का आवागमन आयुष ग्राम रतलाम में बड़ा है। यह सेवाएं 24 घंटे सातो दिन उपलब्ध है। मरीजों को केरलीय पंचकर्म, आयुर्वेदिक फिजियोथेरेपी, होम्योपैथिक, एलोपैथिक आदि सभी विशेषज्ञ एक ही जगह निःशुल्क सेवाएं देना अद्धभुत मानव सेवा है। ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, एक्सरे, पैथोलॉजी, ई.सी.जी., आई.सी.यु. आदि सभी सेवाओं का लाभ जनता को एक ही जगह मिल रहा है। यह जानकारी आई.एम.ए. के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश सह संयोजक डॉ राजेश शर्मा ने बताई।