खेलों से बच्चों में आती है सकारात्मक ऊर्जा – प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी

रतलाम। आज के समय में मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के कारण बच्चे खेल मैदानों और शारीरिक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में विद्यालय परिसर में वॉलीबॉल ग्राउंड की स्थापना बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने, उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने तथा उन्हें मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। खेलों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और उनमें अनुशासन, टीम भावना तथा नेतृत्व क्षमता का विकास भी होता है। उक्त विचार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री इब्राहिम शेरानी ने रतलाम के नाहरपुरा स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल उर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल में वॉलीबॉल ग्राउंड के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने विद्यालय में खेल सुविधाओं के विकास की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर शहर काज़ी अहमद अली, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, संस्था अध्यक्ष प्रो. इमरान हुसैन, कुरैशी बिरादरी सदर सलीम कुरैशी, सलीम नेताजी, प्राचार्य नफीसा चौहान, शेर बानो, मरियम मंसूरी, नोशिना कुरैशी, शबनम मोयाल, आफरीन चौहान, मेहविश शेख, असफाक खान, मदीना बेग, असमा खान, अशफाक मोहम्मद खान, इरफान खान, फैजान रिज़वी, ज़ेबा, फरहा नाज़ सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *