शरद पूर्णिमा पर गीता मंदिर में भक्ति की रात, भगवान कृष्ण की आरती में उमड़े श्रद्धालु

चंद्रमा की शीतल किरणों के बीच खीर और शक्कर की पपड़ी की प्रसादी वितरित, मंदिर ट्रस्ट ने किया आयोजन

रतलाम। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गीता मंदिर रोड स्थित श्री गीता मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। देर रात तक चले आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष आरती संपन्न की गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और भक्तजन शामिल हुए।
शरद पूर्णिमा को भगवान कृष्ण की महारास की रात्री माना जाता है। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है और उसकी किरणों से अमृत वर्षा होती है। इसी परंपरा के अनुरूप मंदिर में भगवान कृष्ण का विशेष शृंगार किया गया और चंद्रमा के दर्शन के साथ महाआरती की गई।
आरती के पश्चात मंदिर ट्रस्ट की ओर से शरद पूर्णिमा की विशेष प्रसादी के रूप में खीर और शक्कर की पपड़ी का वितरण किया गया। प्रसादी ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी चेतन जोशी ने बताया कि हर वर्ष शरद पूर्णिमा पर इस परंपरा का निर्वाह किया जाता है। आयोजन में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, युवा और बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *