सप्ताह के एक दिन आदिवासी ग्रामीण अंचलो में निशुल्क चिकित्सा करेंगे आई.एम.ए. के पूर्व अध्यक्ष डॉ शर्मा शुरुआत सैलाना से

रतलाम! स्व डॉ शिवशक्तिलाल शर्मा हॉस्पिटल, आयुष ग्राम, बंजली रतलाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से शुरू हुए 5 दिवसीय आवासीय एवं गैर आवासीय योग चिकित्सा विज्ञान शिविर के दूसरे दिन के तीसरे सत्र में डॉ. राजेश शर्मा, प्रदेश सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं पूर्व प्रधान शिक्षक म.प्र. पतंजलि योगपीठ हरिद्वार (स्वामी रामदेव के प्रकल्प के सस्थापंक ट्रस्टी) ने शिविराथियो को योगाभ्यास करवाया.
संस्था के ट्रस्टी शिवांग शर्मा नें बताया की सप्ताह के एक दिन रतलाम जिले के ग्रामीण इलाको मे निशुल्क चिकित्सा परामर्श शुरू किया जाएगा, जिसमे सामान्य बीमारी में उनका ईलाज वहीं निशुल्क किया जाएगा और गांव में बीमारी से रोकथाम की सलाह भी दी जाएगी और यदि वहाँ पर ईलाज संभव नहीं होने पर मरीज को डॉ शिवशक्तिलाल शर्मा हॉस्पिटल, आयुष ग्राम, बंजली रतलाम में भर्ती कर मरीज का निशुल्क ईलाज किया जाएगा!

Play sound