डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पुष्पांजलि देकर किया याद
  • भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने माल्यार्पण कर किया याद

रतलाम । जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर पुष्पांजलि दी। जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कहा कि भाजपा आज जिस विशाल वटवृ़क्ष के रूप में खड़ी है, उसकी शुरूआत डॉ. मुखर्जी द्वारा जनसंघ के रूप में की गई थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा आज डॉ. मुखर्जी के सपनों को पूरा कर देश को आगे बढ़ा रही है।
भाजपा के कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने बताया कि रत्नपुरी उद्यान स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित की उपस्थिति में मार्ल्यापण कर डॉ. मुखर्जी का स्मरण किया गया। जिला भाजपा मीडिया सहप्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने भी रत्नपुरी स्थित उद्यान पहुंचकर डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनका स्मरण किया। इस दौरान मंडल के महामंत्री धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, प्रकाश बंशीवाल और नारायण सांकला मौजूद रहे।

Play sound