विधायक चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में होगी भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

  • नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान आज से जोर पकड़ेगा
  • सुबह अलकापुरी अम्बे चौक व सायं धानमण्डी से होगी शुरुआत

रतलाम । नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत शुक्रवार को विधायक चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में सुबह 9 बजे अलकापुरी स्थित अम्बे चौक से होगी। जनसंपर्क में सुबह रतलाम नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल के साथ भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद प्रत्याशी देवश्री पुरोहित और वार्ड क्रमांक 6 के प्रत्याशी शक्ति सिंह साथ में रहेंगे।
जनसंपर्क मार्ग – अंबे चौक से नवले साहब वाली गली, नेहा किराना होते हुए संजय गुप्ता के पास से मेहरबानसिंहजी की गली, विश्वकर्मा मंदिर, सॉंईं मंदिर, जनता कॉलोनी होते हुए मनीष पान भण्डार की गली से मुख्य सड़क नया गांव होते हुए बड़ा शनि मंदिर, न्यू गांधी कॉन्वेन्ट स्कूल होते हुए इंद्रलोक नगर मुख्य मार्ग। यहां से गणेश नगर, राजीव नगर, पूनम विहार, मॉर्निंग स्टार स्कूल से होकर टैंकर रोड पर जनसंपर्क समापन होगा।
सायं जनसंपर्क की शुरुआत 4 बजे रानीजी का मंदिर से होगी। यहां से नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, जैन कॉलोनी, एमएलबी स्कूल, कोठारीवास, गेलड़ा नमकीन, खेरादीवास, घास बाजार, माणकचौक, दौलतगंज, डालू मोदी बाजार पर समापन होगा।