शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं का लिया आशीर्वाद

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महापौर प्रत्याशी श्री पटेल ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर आमजन का आशीर्वाद लिया और सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
महापौर प्रत्याशी श्री पटेल ने जनसंपर्क की शुरुआत के पूर्व टांक समाज की बैठक में हुंचे तथा समाजजनों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके बाद श्री पटेल ने गणेश देवरी से जनसंपर्क शुरू कर शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मिड टाउन कॉलोनी में जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी श्री पटेल ने सेवानिवृत्त डीएसपी भूपेंद्रसिंह राठौर के यहां पहुंचकर कन्या पूजन किया। इस दौरान मिड टाउन विकास समिति के सभी पदाधिकारी और कॉलोनी के रहवासी उपस्थित रहे।