आंगनवाड़ी 53-55 पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न

जावरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा कार्य के संपन्न होने पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 53 एवं 55 पर मनाया गया इस अवसर पर भाजपा के नगर उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता की सेवा का संकल्प लेकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने एवं उन्हें सुविधाएं प्रदान करने तथा शासन को उनके घर आंगन तक पहुंचाने का काम किया है ।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों के श्रृंखला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 55 शांतिवन रोड वार्ड 30 जावरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में अतिथि वार्ड 30 की पार्षद श्रीमती भावना शर्मा नगर मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान,मुकेश प्रजापत रहे कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा कविता सुनाई गई एवं खेलकूद गतिविधियां की गई और अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती विमला भावसार एवं आभार आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती अमीता केथवास ने माना। एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 53 पर अतिथि के रूप में वीरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश प्रजापत, दिलीप हारोर उपस्थित रहे दोनों कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के पत्र का वाचन वीरेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया इस अवसर पर हितग्राही बहने एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती अनीता रघुवंशी ने एवं आभार आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती संगीता दायमा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *