महर्षि अगस्त्य अलंकरण वर्ष 2025

रतलाम। तुलसी मानस प्रतिष्ठान के सहयोगी संस्थान महर्षि अगस्त्य वैदिक संस्थानम् ने वर्ष 2025 के अपने प्रतिष्ठित महर्षि अगस्त्य अलंकरण की उद्घोषणा की है । वेद और वेदविषयक सनातन ज्ञान मीमांसा परक शोध के लिए प्रदान किया जाने वाला अखिल भारतीय कोटि का यह सम्मान वर्ष 2025 के लिए डा मुरलीधर चाँदनीवाला को उनके वेद-विमर्श अवदान के लिए प्रदान किया जा रहा है । इसके पूर्वतर यह सम्मान आचार्य दुर्गाचरण शुक्ल, डा मोहन गुप्त, श्रीयुत श्रीराम तिवारी, श्री गिरीश गोवर्धन, डा सरोज गुप्ता और डा. सुशीलकुमार पांडेय ‘साहित्येन्दुÓ आदि प्रभृति विद्वानों को प्रदान किया गया है ।
यह सम्मान मानस भवन भोपाल में सनातन ज्ञान-सत्र सप्ताह शृंखला 28 अक्टूबर से 3 नवम्वर 26 के अवसर पर स्वामी श्री अनुभवानंद जी सरस्वती की पावन सन्निधि में प्रदान किया जाएगा । डॉक्टर चांदनी वाला जी के होने वाले सम्मान पर शिक्षक सांस्कृतिक मंच ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रधान की है।
मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा, संरक्षक डॉ सुलोचना शर्मा, ओ.पी. मिश्रा, डॉ गीता दुबे, ए प्रदीप सिंह राव, गोपाल जोशी, सचिव दिलीप वर्मा, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण चंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौड़, राधेश्याम तोगड़े, रमेश उपाध्याय, श्याम सुंदर भाटी, दशरथ जोशी, रमेश परमार, अनिल जोशी, मिथिलेश मिश्रा, भारती उपाध्याय, वीणा छाजेड, कविता सक्सेना, रक्षा के कुमार, आरती त्रिवेदी, विनीता पटेल, ललिता कुशवाहा, नरेंद्र सिंह पवार, रविंद्र उपाध्याय, डॉ मुनिंद दुबे, दिनेश बारोट आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।