प्रेक्षक डॉ. भार्गव ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

रतलाम । राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने गुरुवार को नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत स्थानीय शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही प्रेक्षक ने मतगणना के लिए महाविद्यालय परिसर में की गई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम श्री पांडे, कालेज के प्राचार्य श्री संजय वाते भी साथ थे।
प्रेक्षक ने निरीक्षण के दौरान मतगणना के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने खिड़की, दरवाजों, सीढ़ियों के संबंध में की जाने वाली मरम्मत हेतु दिशा निर्देशित किया। मतदान दलों की आवाजाही, काउंटर स्थापना, पांडाल स्थापना, सुरक्षा व्यवस्था आदि सभी बिंदुओं पर जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक रूप से आयोग के निर्देशों से अवगत कराया।

Play sound