हवन आहुति के साथ योग प्राणायाम करना मानसिक शांति के लिए चमत्कारिक – प्रदीप उपाध्याय

उम्र के प्रांरभिक दौर में ही युवाओं के लिए योग प्राणायाम सर्व रोग निदान की जड़ी बूटी है – विप्लव जैन

रतलाम। स्व. डॉ शिवशक्तिलाल शर्मा हॉस्पिटल, आयुष ग्राम, बंजली रतलाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से शुरू हुए 5 दिवसीय आवासीय एवं गैर आवासीय योग चिकित्सा विज्ञान शिविर के चैथे दिन के सातवे सत्र में डॉ. राजेश शर्मा, प्रदेश सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं पूर्व प्रधान शिक्षक म.प्र. पतंजलि योगपीठ हरिद्वार (स्वामी रामदेव के प्रकल्प के सस्थापंक ट्रस्टी) ने शिविरार्थियों को गर्भवती होने वाली महिलाओ के लिए प्राणायाम के लाभ बताए। इस अवसर पर रतलाम जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष विप्लव जैन अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। शिविर के प्रथम दिन से हवन किया जा रहा है। जिसमे ‘सर्वे भवन्तु निरामया’ की पुनीत भावना से हवन में अतिथिगण एवं डॉ. राजेश शर्मा ने आहुतियां दी। हर रोज सुबह 7ः30 बजे हवन में शिविर में आए शिविरार्थि भी हवन का लाभ ले कर आहुतियां अर्पण कर रहे है।
डॉ राजेश शर्मा ने कहा की हमारी वैदिक संस्कृति में यज्ञ-हवन कर देवताओं से स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की जाती है. शिविर में आने वाले मरीजों को सम्पूर्ण आरोग्य प्राप्त हो इस भावना से हवन किया जा रहा है।
जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा की आज के भागमभाग जीवन में शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखना सबसे बड़ी चुनोती है, इस चुनौती को केवल योग से ही शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। मुझे इस बात की बेहद प्रसन्नता है की डॉ. राजेश शर्मा अपनी दक्ष टीम के साथ समाज को स्वस्थ बनाने के कार्य में वर्षों से जुटे है। ऐसे ही सद्प्रयासो से राष्ट्र को स्वस्थ और समृद्ध बनाया जा सकता है। जिला युवक मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन ने कहा की जिस योग और प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ लेने के लिए लोग हजारों-लाखो रुपये खर्च करकर महानगरों के साथ दक्षिण भारत की और जाते है, वही सुविधा मालवांचल के रतलाम शहर में डॉ. राजेश शर्मा एवं आयुष ग्राम के चिकित्सको की टीम पिछले कई सालो से निशुल्क मुहैया करवा रहे है। यह अपने आप में बहुत बड़ी समाज की चिकित्सा सेवा है। युवाओं को जल्द ही योग को अपनी जीवन शैली बना लेना चाहिए।
मैनेजिंग ट्रस्टी शिवांग शर्मा ने कहा की सुबह-शाम योग और आसन का अभ्यास करवाते हुए रोग अनुसार चिकित्सा पद्धतियों का भी शिविरार्थियो को लाभ दिया जा रहा है। इसका लाभ प्रतिदिन 24 घंटे आमजन ले सकते है क्युकी आयुष ग्राम में हर रोज योग प्राणायाम रोगियों के लिए उपलब्ध है।
5 दिवसीय आवासीय एवं गैर आवासीय योग चिकित्सा विज्ञान शिविर के चैथे दिन के सातवे सत्र के समापन पर आभार रतलाम जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. अंशुल चैहान ने माना।