निस्वार्थ सेवा कार्यों की हो रही तारीफ


रतलाम (विशेष प्रतिनिधि की रिपोर्ट)। आगामी 13 जुलाई को होने जा रहे हैं नगर पालिक निगम चुनाव के तहत पूरे नगर में जनसंपर्क का जोर हर वार्ड में है चाहे वह महापौर प्रत्याशी का हो या पार्षद प्रत्याशी का | जैसा कि इस चुनाव में कांग्रेश एवं भाजपा की इज्जत दाव पर लगी हुई है हर उम्मीदवार अपनी काबिलियत के दम पर जीत को लेकर सुनिश्चित है इसी तारतम्य में आज वार्ड नंबर 18 के भाजपा प्रत्याशी मनोहर राजू सोनी ने जय अंबे चौक स्थित टाटा नगर माताजी मंदिर पर पूजा अर्चना कर अपने जनसंपर्क का शुभारंभ किया। श्री सोनी ने आज टाटानगर की गली नंबर 1 एवं 2 दोनों गलियों में अपने समर्थित लोगों के साथ जोर शोर के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क किया और उनकी निस्वार्थ सेवा भाव वाली कार्यशैली की वजह से उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। ज्ञात रहे कि पूर्व में इसी वार्ड से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चंदा राजू सोनी निर्दलीय जीत कर आई थी क्योंकि वार्ड में लोगों की आशा बहुत थी। उनके कार्यकाल के दौरान वार्ड में साफ सफाई एवं पानी की समस्या पर बहुत कुछ निजात वार्ड के नागरिकों को मिली ऐसा वहां के लोगों का कहना है। जैसा कि लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 18 टाटानगर शांतिनिकेतन सैनिक कॉलोनी नागा बाबा की कुटिया बुद्धेश्वर रोड आदि क्षेत्र इसमें आते हैं विगत कार्यकाल में टाटानगर को अवैध घोषित होने के बाद वहां पर जो विकास कार्य होने थे उन पर ब्रेक लग गया और जो छोटे-मोटे काम भी होने थे वहां भी सीवरेज लाइन की वजह से पूरे नहीं हो सके इस बात को लेकर श्री सोनी ने कहा कि यह समस्या अवैध और सीवरेज की वजह से उत्पन्न हुई थी मगर जब जब नागरिकों के फोन आए वह उनकी समस्याओं का निदान के लिए हर पल साथ में खड़े रहे इसी सेवा कार्य की वजह से आज उन्हें जनसंपर्क के दौरान अपार जन समर्थन एवं प्यार मिल रहा है। श्री सोनी ने बताया कि अब भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाकर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही उन्होंने वार्ड के नागरिकों से अपील की है कि उनके जितने भी काम जो विगत कार्यकाल में पूरे नहीं हो सके वह इस कार्यकाल में पूरा कराने का आश्वासन भी जनसंपर्क के दौरान वार्ड नागरिकों को दे रहे हैं। आज के उनके जनसंपर्क में वार्ड नागरिक एवं भाजपा समर्थित विजय पोरवाल पासा अशोक राठौड़ भरत सोलंकी ओम जी सोनी मनोज बागड़ी मनीष जैन संजय सोनी सिसोदिया साहब रमेश कुमार जी उमेश कुमार जी अभिमन्यु सोनी दीपक सोनी अमन पोरवाल उज्जवल राठौड़ आदि लोग उनके साथ थे।