
जावरा (अभय सुराणा) । श्री श्वेताम्बर जैन वरिष्ठ सेवा समिति जावरा द्वारा संघ के ऊर्जावान सदस्य श्री राज कुमार जी- मंजू जी हरण की 33 वी विवाह वार्षिकी बड़े हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ उनके निवास स्थान पर मनाई। वरिष्ठ संघ के सदस्यों की आत्मीय उपस्थिति के साथ श्री आनंदीलाल जी संघवी एवँ प्रकाशजी श्रीश्रीमाल ने गीत गाकर माहौल को रंगीन कर दिया। श्री राजकुमार ने वरिष्ठ संघ की गतिविधियों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुवे कहा कि आपने आज के दिन को यादगार बना दिया साथ ही संस्था को “मेरी भावना” प्रार्थना की 48 रंगीन प्रतिलिपियाँ लेमिनेसन करवा कर संस्था अध्यक्ष को भेट करी। एवं आगंतुक सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह के रूप में सभी के नाम के प्रिंट करवाकर किचेन भेट किए।
संस्था अध्यक्ष श्री अभय सुराणा ने संबोधित करते हुवे कहा कि इस वर्ष विवाह वार्षिकी एवं जन्म दिन की शुभकामनाओं कार्यक्रम से संस्था में उत्साह एवं खुशी का वातावरण सभी सदस्यों में देखने को मील रहा है ।श्री सुराणा व सभी सदस्यों ने हरण दंपति को शुभकामना दी।संचालन पुखराज पटवा ने किया व सभी का आभार विवाह वार्षिकी संयोजक अनिल चोपड़ा ने व्यक्त कीया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे । हरण परिवार की सेवा भावना व आत्मीयता प्रशंसनीय रही।