नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन में श्रीमती सरोज कावड़िया सम्मानित

जावरा (अभय सुराणा) । राजधानी नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन में अंतरराष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच की महिला शाखा की सहमंत्री श्रीमती सरोज कावड़िया, बेगू को मानवाधिकारों के क्षेत्र में योगदान एवं सामाजिक कार्यों के लिए मेडल एवं अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से जैन दिवाकर विचार मंच सहित उनके शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है।
अधिवेशन में न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी तथा दिल्ली सरकार की सचिव श्रीमती रश्मि सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए मानवाधिकारों से जुड़े पदाधिकारियों, विधि विशेषज्ञों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में समानता, न्याय, स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा के मूल्यों को प्रोत्साहित करना था। साथ ही, विश्वभर में मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। अधिवेशन के दौरान मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देश-विदेश के कुल 300 व्यक्तियों को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स अवार्ड-2026, नेशनल ह्यूमन राइट्स अवार्ड-2026 एवं स्टेट ह्यूमनराइट्स अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया।
श्रीमती सरोज कावड़िया को मिला यह सम्मान उनके सामाजिक सरोकारों एवं मानवाधिकारों के प्रति योगदान को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण अवसर रहा। उनके सम्मानित होने पर अंतर्राष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच के प्रणेता राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया वही वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना महामंत्री अभय श्रीमाल एवं अन्य पदाधिकारीयों व सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। यह उपलब्धि समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *