निर्वाचन प्रेक्षक ने महापौर पद अभ्यर्थियों के व्यय लेखे का परीक्षण किया

सभी अभ्यर्थियों द्वारा किया गया कुल व्यय 958498 रुपए रहा

रतलाम 04 जुलाई 2022/ नगर पालिक निगम रतलाम महापौर पद अभ्यर्थियों द्वारा अब तक किए गए व्यय को लेखा दल के समक्ष प्रस्तुत किया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने व्यय लेखा का परीक्षण किया।
प्रभारी लेखा अधिकारी नगरीय निकाय निर्वाचन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा अब तक प्रस्तुत लेखे के अनुसार श्री जहीरूद्दीन एडवोकेट (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) निरंक, श्री मयंक जाट (इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी) 399592 रूपए, श्री प्रहलाद पटेल (भारतीय जनता पार्टी) 349690 रूपए, आफरीन बी (समाजवादी पार्टी) 42250 रूपए, श्री अनवर खान (आम आदमी पार्टी) 147350 रूपए, श्री अरुण राव (निर्दलीय) निरंक, श्री जनक नागल जांगिड़ (निर्दलीय) 19616 रूपए व्यय प्रदर्शित किया गया। इस प्रकार सभी प्रत्याशियों द्वारा अब तक किए गया कुल व्यय 958498 रुपए है।

Play sound