- भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया एवं जनसंपर्क के माध्यम से झोंक रही अपनी ताकत
- निलेश बाफना की रिपोर्ट

रतलाम। रतलाम नगरीय निकाय चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे समीप आती जा रही है वैसे ही भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रचार-प्रसार की गति बड़ा दी है । जैसा कि रतलाम महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से प्रहलाद पटेल एवं कांग्रेस पार्टी से मयंक जाट के बीच में मुख्य टक्कर है तथा दोनों ही प्रत्याशियों ने अपने व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर शहर के अंदर नागरिकों से रूबरू हुए तथा दोनों ही प्रत्याशियों को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। आजकल सोशल मीडिया पर भी इसका जोर देखा जा रहा है हर वार्ड में पार्षद प्रत्याशी भी जोर आजमाइश कर रहे हैं मगर इस बार कई जगह दिलचस्प नतीजे आने की उम्मीद ज्यादा है । कुछ वार्डों की स्थिति ऐसी है कि वहां पर अगर पार्षद भाजपा का बनता है तो महापौर के लिए पहली पसंद कांग्रेस प्रत्याशी की हो रही है, देखना यह है कि आखिर ऊंट किस करवट बैठता है । 13 जुलाई को मतदान होना है उसके लिए जिला प्रशासन ने भी कमरकस रखी है । चर्चा है िकुछ वार्डों में प्रशासन ने नियमों के विपरीत लगाए गए झंडे एवं बैनर उतरवाए हैं अब देखना है कि प्रशासन कितनी सख्ती दिखाता है। दोनों ही मुख्य पार्टियों ने बागियों को बिठाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है अब देखना है कि यह बागी कितना खेल बिगड़ते हैं ? क्योंकि अधिकांश जगह यह देखा गया है कि बागियों के बोलने के बाद भी जनता ने अपना मन नहीं बदला और अपनी मनपसंद के उम्मीदवार को विजय दिलाई फिर यहां आने वाला वक्त दिखाएगा की 18 जुलाई को परिणाम वाले दिन कौन विजय श्री को हासिल करेगा और कौन रतलाम महापौर के पद को हासिल करेगा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर विधायक चेतन जी कश्यप में प्रचार प्रसार की बागडोर संभाल रखी है वही कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व महापौर पारस दादा सकलेचा ने प्रचार प्रसार की बागडोर संभाल रखी है । दोनों की ही कार्यशैली बहुत अच्छी है । उनको पता है कि जनता को किस तरह से रिझाया जा सके । अभी जनसंपर्क का दौर चल रहा है यह खत्म होने के बाद नुक्कड़ सभाओं का दौर चालू हो जाएगा । आखिर में निर्णय जनता को ही लेना है कि रतलाम महापौर पद किसको देना है।