रीजन मीट आकांक्षा का सफल आयोजन

रतलाम । लायन्स क्लब इंटरनेशनल की डिस्ट्रीक्ट 3233 जी 1 की रीजन 12 आनन्द की रीजन आफिसर्स मीट का गरिमामय कार्यक्रम रतलाम की एक निजी होटल में हुआ। कार्यक्रम के स्वागत उदबोधन में रीजन चेयरपर्सन लायन वीणा छाजेड़ ने कहा ही रीजन 12 आनन्द में 12 समृद्ध क्लब है। समय प्रबंधन जीवन की अमूल्य निधि है। लॉयन्स इमेज बिल्डिंग के लिये ठोस और परमानेंट प्रोजेक्ट सभी क्लब्स को करना चाहिए। रिड्यूस रीयूज औऱ रीसायकल पर अधिक से अधिक कार्य करे। नेत्रदान, देहदान के संकल्प पत्र भरे एंव लोगो से भरवाए। अगर दुनिया बदलना चाहते है तो सबसे पहले स्वंय को बदलना होगा।
झोन चेयर पर्सन लायन प्रेमलता दवे, अलका पोरवाल एंव सीमा भारद्वाज ने अपने अपने झोन की प्रशासनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि द्वितीय वाइज डिस्ट्रीक्ट गवर्नर योगेन्द्र रुनवाल ने कहा कि टीम (टुगेदर एवरी अचीव मोर) एक व्यक्ति के टेलेंट से कभी-कभी मैच जीत सकते है लेकिन मजबूत टीम हो तो लगातार जीत मिलेगी । टीम वर्क में लगातार बातचीत और सम्पर्क बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा ने लॉयन्स क्लब के संविधान के बारे में बहुत ही रोचक तरीके से समझाया। साथ ही आपने बताया की व्हाट्सअप के भरोसे मत रहो, आपस में बातचीत बहुत जरूरी है। लायन वाद हमें हर कार्य को सिस्टम से करना सिखाता है। प्रोटोकाल का पालन लायन वाद में बहुत आवश्यक है ।
कार्यक्रम के अंत में रीजन पत्रिका आकांक्षा का विमोचन पत्रिका संपादक नीरज सुरोलिया और सह संपादक सरोज पाटनी के साथ अतिथियों ने किया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ सुलोचना शर्मा, संजय गुणावत, रवि बोथरा, दिनेश शर्मा, विक्रम सिसोदिया, झोन चेयर पर्सन, बी.के.जोशी लायंस क्लब के अध्यक्ष हिम्मत सिंह राजपुरोहित, अशोक दख, संदीप निगम, सुनील के. जैन, गोपाल जोशी, वी.के. माहेश्वरी, अजय जैन, अर्चना अग्रवाल, भारती उपाध्याय, जगदीश सोनी, केदार हुसैन बोहरा, प्रथमा कोशिक ,भावना राजपुरोहित, सीमा भारद्वाज सहित अनेकों लायंस क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे । आभार प्रदर्शन संतोष चाणोदिया ने व्यक्त किया ।