
जालोर (राज.) । श्री त्रिस्तुतिक जैन संघ जालौर (राज.) की भावभरी विनती को स्वीकार करते हुए इस वर्ष चातुर्मास हेतु श्री मोहनखेड़ा तीर्थ विकास के मुख्य आधार स्तम्भ पं.पू. ज्योतिषाचार्य मालवरत्न मुनिराज श्री जयप्रभविजजी म.सा. के शिष्य एवं प.पू. गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद् विजय ऋषभचन्द्रजीम.सा. के आज्ञानुवर्ती पं.पू. मालव केसरी संयम स्थिविर वरिष्ठ मुनिप्रवर श्री हितेषचन्द्रविजयजी म.सा., पं.पू. ज्योतिषरत्न मुनिराज श्री दिव्यचन्द्रविजयजीम.सा.,मुनिराज श्री वैराग्ययशविजयजी म.सा.(हेमेन्द्र शिशु) आदि ठाणा-३ का परम पूज्य प्रात: संध्या स्मरणीय दादा गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. की साधना स्थली श्री जालोर नगरे में चातुर्मासर्थ भव्य मंगल प्रवेश १० जुलाई २०२२ रविवार को होगा । गुरूभगंवतों का भव्य चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ श्री त्रिस्तुतिक जैन धर्मसाला कांकरिया वास जालौर पहुंचेगा । श्रीसंघ ने समाजजनों से आग्रह किया है कि पूज्य गुरूभगवंतो के मंगल प्रवेश में पधार कर जिनशासन एवं गुरूगच्छ की शोभा में अभिवृद्धि करावें एवं हमें साधार्मिक भक्ति का लाभ प्रदान करावें । आयोजन की विस्तृत जानकारी के लिए श्री त्रिस्तुतिक जैन संघ जालौर (राज.) रमेशचन्द्र भंडारी ९४४८०५२३०१, भक्तिराज भंडारी ९४६११३२५४८, बसंत सोलंकी ९६०२९१३३९१, मदनराज मूथा ९४१४३२५५१०, विकास बोहरा ९४६०३१६०२० से सम्पर्क कर सकते है ।