
बैंगलौर । जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय प्रवर्तनी महासती श्री चंदना जी म.सा. आदि ठाणा, प्रखर वक्ता अक्षय ज्योति जी म.सा. आदि ठाणा का बैंगलोर में चार्तुमासिक प्रवेश बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक हुआ । इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए । चल समारोह नगर के प्रमुख स्थानों से होता आयोजन स्थल पर पहुंचा । जहां प्रवचन सभा आयोजित हुई ।