शपथ विधि समारोह 9 जुलाई को

रतलाम। लायंस क्लब ऑफ रतलाम क्लासिक की वर्ष 2022-23 की नवीन कार्यकारिणी विगत दिनों गठित की गई। नॉमिनेशन कमेटी द्वारा बैठक आहूत कर नवीन पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। नॉमिनेशन कमेटी प्रभारी सुरेश कटारिया, महेश व्यास, दिनेश शर्मा ने घोषणा करते हुए श्री अशोक दख समाजसेवी को क्लब का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ला. मनोहर मूणत प्रथम उपाध्यक्ष, ला. कमलेश पालीवाल द्वितीय उपाध्यक्ष बनाए गए, वरिष्ठ लायन संदीप निगम सचिव, लायन एम.के. जैन सह सचिव, श्री कनक मुणत कोषाध्यक्ष, लायन दिलीप वर्मा को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं 11 सदस्य संचालक मंडल में सर्व श्री सुरेश कटारिया, महेश व्यास, दिनेश शर्मा, निमिष व्यास, अशोक हरकावत, डॉ. एम.ए. कुरेशी, उमेश झालानी, प्रदीप लोढ़ा, बी.के. जोशी, शरद चतुर्वेदी, चेतन पडियार, डब्ल्यूबी डलवानी, रमेश उपाध्याय, मनीष जोशी, आशीष जोशी, चेतन राजावत आदि सदस्य मनोनीत किए गएं। लायंस क्लब ऑफ रतलाम क्लासिक के नव गठित पदाधिकारियों को 9 जुलाई को श्रीजी होटल में संध्या 6:30 बजे शपथ दिलाई जाएगी।