

झुमरीतिलैया । आज प्रात: पानी टंकी जैन मंदिर से परम पूज्य जैन संत झारखंड सरकार के राजकीय अतिथि, विशल्य सागर जी गुरुदेव को गाजे-बाजे के साथ भक्तजनों ने डॉक्टर गली जैन मंदिर लाया । वहां पर भगवान की विश्व शांति धारा का उच्चारण गुरुदेव ने अपने मुखारविंद से किया भगवान का मुख्य कलश सुनील कुमार सेठी ने किया, उसके पूर्व भगवान नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक बड़े ही धूमधाम से मनाया गया नेमिनाथ भगवान की शांति धारा का सौभाग्य सुशील कुमार अभिषेक कुमार, जोंटी काला के परिवार को मिला, संजय जैन ठोलिया, पिंकी छाबड़ा परिवार ने भी शांति धारा की, समाज के सभी भक्त जनों ने भक्ति भाव से पूजा की और भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया ।
पूज्य गुरुदेव ने अपनी अमृतवाणी में भक्तों को कहा कि धर्म और गुरु के बिना जीवन अधूरा है धर्म सत्संग में भाग लेकर ही मनुष्य अपना कल्याण कर सकता है मनुष्य का नजरिया और सोच नेक होना चाहिए तभी जीवन भी सुंदर बनता है जीवन के प्रति हमेशा सकारात्मक सोच होनी चाहिए तभी आप अच्छा कार्य कर सकते हैं और सफलता को प्राप्त कर सकते हैं मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र जैन काला मंत्री ललित जैन सेठी और सैकड़ों भक्तजन मौजूद थे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा,नवीन जैन ने दी।