लायंस क्लब रतलाम समर्पण का वन यात्रा कार्यक्रम पौधारोपण के साथ संपन्न

रतलाम । लायंस क्लब रतलाम (समर्पण) एवं एकल विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आदरणीय गवर्नर महोदय 3R पर जो प्रोजेक्ट दिया गया था उस को ध्यान में रखते हुए गत दिवस 16 जुलाई 2022 को वनयात्रा की एवं वनवासियों के साथ कुछ समय बिता कर उनकी दिनचर्या के संबंध में जानकारी ली। वन यात्रा के दौरान एकल विद्यालय आमलीपाड़ा, आडवाणीया, नारायणगढ़ आदि विद्यालय का निरीक्षण कर कंप्यूटर क्लासेज एवं विद्यालय संचालन की जानकारी ली । इस मौके पर लायन डॉ. सुलोचना शर्मा के द्वारा रीडिंग एक्शन प्रोग्राम में ज्ञानवर्धक बातें बताई एवं बच्चों को जोमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। रीजन चेयरपर्सन लायन वीणा छाजेड़ द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रश्न पूछे गए एवं सही उत्तर देने वाले बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार कलम कॉपी दिए गए। डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन यास्मिन शेरानी, मुबीना गोरी, कनक मेहता, प्रेम पिरोदिया आदि ने पर्यावरण के संबंध के बारे में जानकारी दी तथा नो पॉलीथिन युज के बारे में बताया तथा आदरणीय गवर्नर महोदय द्वारा 3R पर जो प्रोजेक्ट दिया गया उसी को ध्यान में रखते हुए हमने पेकिंग नहीं करते हुए रिड्यूज रिव्यूज रीसाइक्लिंग पर ध्यान केंद्रित किया।
वन यात्रा के दौरान उपरोक्त गांव में 51 फलदार पेड़ भी लगाए जिसमें में सीताफल, जामुन जामफल आम आदि थे, तथा ग्राम वासियों को उनके संरक्षण की शपथ भी दिलवाई। इसी कार्य के अंतर्गत एकल विद्यालय में एक शिक्षक ईश्वर लाल जी पाटीदार है जिन्होंने शासकीय सेवा से सेवानिवृति लेकर एकल विद्यालय में पढ़ाने का निश्चय किया उनका भी सम्मान किया गया तथा उनके द्वारा शिक्षित बालक जिसका की हर वर्ष नवोदय विद्यालय में चयन होता हैं उसके माता पिता को भी शॉल श्रीफल और वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर द्वितीय उपाध्यक्ष लायन भारती उपाध्याय, लायन समर्पण अध्यक्ष लायन अर्चना अग्रवाल, सचिव लायन अनीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन सुनीता साखी, शुभम स्कूल की प्राचार्य रेखा त्रिवेदी, एकल अंचल समिति उपाध्यक्ष हेमलता मालपानी आदि उपस्थित रहे। सभी कार्यक्रम के पश्चात श्रावण मास के चलते केदारेश्वर में भोलेनाथ के दर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया। अंत में आभार एकल विद्यालय के ईश्वर लाल पाटीदार ने माना ।

Play sound