श्री गढक़ैलाश पर रुद्राभिषेक के साथ धूमधाम से मनेगा श्रावण महोत्सव

पूर्व गृहमंत्री के आतिथ्य में 1 हजार 111 दीप शिखा से महाआरती शाम को

रतलाम 17 जुलाई 2022। नगर के अति प्राचीन तीर्थ श्री गढ़ कैलाश मंदिर अमृतसागर तालाब पर भूतभावन भोलनाथ की आराधना का महापर्व श्रावण मास पूरे माह अभिषेक, पूजा अर्चना, नयनाभिराम श्रृंगार और भक्ति आराधना के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रावण मास के हर सोमवार को विशेष महाआरती के साथ महाप्रसादी वितरण का भव्य आयोजन भी होगा।
श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति ट्रस्ट के सूरजमल टांक ने बताया कि श्रावण मास को नगर के ऐतिहासिक अति प्राचीन श्री गढक़ैलाश पर पूरे श्रावण मास में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ भक्तिआराधना के साथ महाआरती के भव्य आयोजन होंगे। श्रावण के पहले सोमवार पर आज 18 जुलाई की शाम को रत्नपुरी के राजाधिराज श्री गढक़ैलाश महादेव का ब्रह्ममुहूर्त में अभिषेक और पूजा अर्चना के पश्चात नयनाभिराम श्रृंगार होगा।
ट्रस्ट संरक्षक सतीश राठौड़, अशोक चौटाला, बलवीरसिंह राठौड़, प्रदीप कटारिया और अध्यक्ष सतीश भारतीय ने बताया कि श्रावण के पहले सोमवार की शाम को महाआरती का भव्य आयोजन पूर्व गृहमंत्री श्री हिम्मत कोठारी के आतिथ्य में 1 हजार 111 दीपशिखाओं से महाआरती किया जाएगा। समिति द्वारा श्रावण के हर सोमवार को महाआरती के साथ भगवान श्रीगढ़ कैलाश का मनमोहक श्रृंगार और महाप्रसादी का भव्य आयोजन होगा।
श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति के कैलाश झालानी (चाचा), संजय दवे, कैलाश राठौड़, नरेश पाटीदार, अमृत कटारिया, नारयाण देतवाल, राजेन्द्र पंवार, बद्रीलाल व्यास, राजू केलवा, सूरजमल टांक, कन्हैयालाल राठौड़, विजयसिंह चौहान, कन्हैयालाल मौर्य, अशोक पोरवाल, दिनेश पोरवाल, पंडित रामचन्द्र शर्मा, दिनेश राठौड़, मनोज शर्मा, विशाल शर्मा, रमेश चौहान, दिनेश पटेल, धर्मेन्द्र रांका, आदि ने शहरवासियों से भगवान श्रीगढ़ कैलाश पर आयोजित श्रावण महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की। उक्त जानकारी प्रचारमंत्री सूरजमल टांक ने दी।

Play sound