रतलाम । नगरीय निकाय निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रतलाम जिले के छह नगरीय निकायों की मतगणना का कार्य 20 जुलाई को होगा। नगर पालिक निगम रतलाम, नगर पालिका जावरा, नगर परिषद नामली, धामनोद, बड़ावदा, पिपलोदा में मतगणना कार्य हेतु नियोजित मतगणना दलों का रेंडमाइजेशन किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक, प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक भार्गव, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम.एल. आर्य की मौजूदगी में मतदान दलों का रेंडमाइजेशन किया गया। मतगणना का कार्य संबंधित मुख्यालयों पर 20 जुलाई को होगा।