
रतलाम । नवनिर्वाचित महापौर श्री प्रहलाद पटेल व नवनिर्वाचित पार्षदगणों ने लायंस क्लब के तत्वाधान में नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के हैल्परों को रैन कोट प्रदान किये ताकि वर्षा में सुरक्षित रहकर तेजी से कार्य करें।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब जो कि सेवा कार्यो में सर्वोपरी है ये संस्था सेवा के अवसरों को तलाशती है उसी के तहत निगम के कचरा संग्रहण वाहन के हैल्पर जो कि घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य करते है वे बारिश से ना भीगे इस हेतु सभी कचरा संग्रहण वाहन के हैल्परों को रैन कोट वितरित किये जा रहे है।
उन्होने कचरा संग्रहण वाहन के हैल्परों से कहा कि हमने जनता से जो वादे किये है वे तभी पुरे हो सकते है तब आप पुरी मेहनत से कार्य करें तथा रतलाम नगर को स्वच्छ- रतलाम, क्लीन रतलाम, ग्रीन रतलाम बनायें। नवनिर्वाचित महापौर श्री पटेल, नवनिर्वाचित पार्षदगण, लायंस क्लब के पदाधिकारीगण आदि ने नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के हैल्परों को रैन कोट का वितरण कर पुरी निष्ठा, ईमानदारी व लगन से कार्य करने का आव्हान किया।
प्रारंभ में नवनिर्वाचित महापौर श्री पटेल, नवनिर्वाचित पार्शदगण सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, राजू सोनी, विषाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार सोनी, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी के अलावा मनोहर सोनी, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा आदि का स्वागत लायंस क्लब के पदाधिकारी सर्वश्री विशा छाजेड़, सुलोचना षर्मा, अलका पोरवाल, अजय जैन, लोकेश ओसतवाल, निलेश पोरवाल, सुनील के जैन, केलार बोहरा, संतोष चाणोदिया, विजय पोरवाल, चितरंजन लुणावत, गोपाल जोशी आदि ने मोतियों की माला पहनाकर किया।