लायंस क्लब जावरा का शपथ समारोह 26 जुलाई को

जावरा (अभय सुराणा)। लायंस क्लब जावरा का 51 वां शपथ समारोह एवं चार्टर दिवस 26 जुलाई मंगलवार को लायंस नेत्र चिकित्सालय पर शाम 7:00 बजे आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक विजय पामेचा एवं सह संयोजक अरुण संघवी ने बताया कि लायंस क्लब जावरा सेवा के 50 वर्ष पूर्ण कर 51वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है और इस गौरवमई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन संजय भंडारी उदयपुर, मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन, एवं विशिष्ट अतिथि यश शर्मा प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रुनवाल दितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के साथ ही जावरा के गौरव डॉ सी एल वर्मा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं राजेंद्र गर्ग पूर्व डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष रहेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल काला अपनी पूरी टीम के साथ शपथ ग्रहण करेंगे इस समारोह का मुख्य आकर्षण अध्यक्षीय ध्येय वाक्य का अनावरण एवं नवीन सत्र के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया जाएगा ।लायंस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष सजी वर्गीस एवं उनकी पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Play sound