
जावरा (अभय सुराणा)। लायंस डिस्ट्रिक्ट प्रांत 3233 जी 1 की प्रान्त केबिनेट का संस्थापन समारोह रविन्द्र नाट्य गृह इंदौर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि व शपथ अधिकारी अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर वी.के. लाडिया(उदयपुर) द्वारा डिस्ट्रिक्ट टीम को संस्थापित किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. डॉ.साधना सोडाणी,प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला.यश शर्मा, द्वितीय वॉइस गवर्नर ला. योगेन्द्र रूनवाल के साथ ही रीजन 13 के रीजन चेयरपर्सन के रूप में लायंस क्लब जावरा के पूर्वाध्यक्ष ला.अनिल धारीवाल को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा से झोंन चेयरपर्सन के रूप में ला.सजी वर्गीस, प्रांतीय केबिनेट में ला. डॉ. एच. एस.राठौर,ला. पवन मोदी,ला.अरुण संघवी ने भी शपथ ग्रहण की। रीजन 13 के रीजन चेयरपर्सन अनिल धारीवाल के साथ झोन चेयरपर्सन के रूप में ला.सजी वर्गीस(जावरा), ला.शीतल देसरला(आलोट),ला.बी.के.जोशी(रतलाम) ला.आलोक चौहान(पेटलावद) ने शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर कमलेश जैन,पूर्व मल्टीपल चेयरमेन ला.कुलभूषण मित्तल,ला. डॉ.जवाहर बिहानी,ला.अतुल मित्तल,ला.परविंदर सिंह भाटिया,ला.रश्मि गुप्ता,ला.राजेंद्र गर्ग इंदौर की प्रथम महिला जूही भार्गव सहित लायंस डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नरगण व लायंस डिस्ट्रिक्ट प्रांत के विभिन्न क्लब के लायंस साथी उपस्थित थे।
ला.अनिल धारीवाल को रीजन चेयरपर्सन व ला.सजी वर्गीस को झोन चेयरपर्सन बनने पर लायंस क्लब जावरा अध्यक्ष अनिल काला, रमेश मेहता,घनश्याम रामनानी, डॉ.सुरेश मेहता,अशोक सेठिया,राकेश एम. कोचट्टा, अजय सकलेचा,सुधीर जैन,संजय तलेसरा, सुजान कोचट्टा,पंकज कांठेड़,राजकुमार मारवाड़ी,संदीप रांका,रजत सोनी,शरद डूंगरवाल,मनीष कोचर, रजनीकांत शाह आदि ने बधाई प्रेषित की।