आत्म निर्भर भारत के लिए स्वदेशी का संकल्प जरूरी है- संयोजक सतीश आचार्य

रतलाम । आत्म निर्भर भारत के लिए स्वदेशी का संकल्प जरूरी है।हम भ्रामक विज्ञापनों से प्रभावित होकर विदेशी कंपनियों की बनी वस्तुओ का उपयोग करने में शान समझते है। जबकि कई वस्तु हमारे लिए हानिकारक है। वही हमारा पैसा बाहर चला जाता है। हमारा भाव यह होना चाहिए की हम अपने आस पास बनी वस्तुओ का क्रय कर स्वदेशी को प्राथमिकता दे। ताकि आम आदमी को रोजगार मिल सके। उक्त विचार श्री माधवानन्द अकेडमी पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान क्षेत्र के स्वदेशी मंच संयोजक सतीश आचार्य ने व्यक्त किये। आपने कहा की वर्तमान में 2 प्रतिशत लोगो के पास ही सरकारी नौकरी है। ऐसे में हमें पढ़ाई के साथ साथ परम्परागत कार्यों को भी सीखना होगा। चाहे सुतारी, चाहे लुहारी, या मटके बनाने जैसे अनेक कार्य है। ऐसे कार्यों से रोजगार के साथ स्वदेशी को महत्व मिलेगा।
कार्यक्रम में शिक्षा विद तेजराम मांगरोदा, राजेन्द्र श्रोत्रीय, एवम शिक्षक शिक्षिका उपस्थिति थी। श्री आचार्य ने स्वदेशी भाव का गीत भी प्रस्तुत किया।

Play sound