हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में वाघेला गो सेवा ग्रुप द्वारा की जाएगी जनसेवा

रतलाम । हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में नगर के वृद्ध आश्रम में मालपुआ कड़ी का बड़ा आयोजन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वाघेला गो सेवा ग्रुप द्वारा व नगर के हजारों गौ भक्त परिवारों के सहयोग से नगर के प्रमुख वृद्ध आश्रम जिसमें मुख्य रूप से अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम सिलावट का वास, निर्मला भवन वृद्ध आश्रम काटजू नगर, ईश प्रेम बस्ती जहां कुष्ठ रोगी परिवार रहते हैं जो धोलावाड़ रोड पर है तथा त्रिवेणी प्रांगण स्थित श्री डोंगरेजी महाराज द्वारा स्थापित अन्य क्षेत्र व पोलो ग्राउंड स्थित जनचेतना मुक बधिर विद्यालय जहां वह बच्चे शिक्षा लेते हैं जो न सुन पाते हैं न बोल पाते हैं इन सभी बच्चों को व वृध्द जनों को आगामी 28.7.22 गुरुवार को सावन मास की हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर मीठा भोजन कराया जावेगा । भोजन में मालपुआ, कड़ी, गरम गरम कचोरी, बेसन गट्टे की सब्जी, दाल, चावल, पूरी व रोटी का सभी को रस वादन कराया जावेगा। ग्रुप प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि हमारा मुख्य आयोजन दोपहर 11:30 से अन्नपूर्णा वृद्ध आश्रम पर भोजन प्रारंभ होगा । 12:30 पर इस प्रेम बस्ती व 1:30 बजे मूक बधिर विद्यालय पर इस आयोजन का समापन होगा। हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में खेतलपुर में गोपाल गौशाला व सागोद रोड स्थित जैन दिवाकर गौशाला में लगभग 500 गौ माताओं को हरे चारे का भोजन कराया जावेगा। ग्रुप के प्रमुख दिनेश वाघेला बाबूलाल सिसोदिया,कैलाश सोमानी, मदन लाल यादव, महावीर सिंह शक्तावत, रामबाबू यादव, गोपाल यादव ने द्वारा नगर वासियों से निवेदन किया है कि इस आयोजन में अधिक से अधिक की संख्या में पधार कर इस धार्मिक आयोजन में सेवा का लाभ लें।

Play sound