लायन योगेन्द्र रुनवाल ने द्वितीय वाईज डिस्ट्रीक्ट गवर्नर, वीना छाजेड़ ने रीजन चेयर पर्सन एंव अलका पोरवाल ने झोन चेयर पर्सन की शपथ ग्रहण की

लायंस प्रांत केबिनेट संस्थापन समारोह इंदौर में संपन्न

रतलाम । लायंस डिस्ट्रिक्ट प्रांत 3233 जी 1 की प्रान्त केबिनेट का संस्थापन समारोह रविन्द्र नाट्य गृह इंदौर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि व शपथ अधिकारी अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर वी.के.लाडिया (उदयपुर) द्वारा डिस्ट्रिक्ट टीम को संस्थापित किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. डॉ.साधना सोडाणी,प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला.यश शर्मा, द्वितीय वॉइस गवर्नर ला. योगेन्द्र रूनवाल के साथ ही डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन के रूप में सुनील के जैन , केज़ार हुसैन बोहरा , सौरभ भंडारी , संतोष चानोदिया , चितरंजन लुनावत ने शपथ ग्रहण की। रीजन 12 के ला.अलका पोरवाल को झोन चेयरपर्सन ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में इंदौर महापोर पुष्यमित्र भार्गव , पूर्व अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर कमलेश जैन,पूर्व मल्टीपल चेयरमेन ला.कुलभूषण मित्तल,ला. डॉ.जवाहर बिहानी,ला.अतुल मित्तल,ला.परविंदर सिंह भाटिया,ला.रश्मि गुप्ता,ला.राजेंद्र गर्ग सहित लायंस डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नरगण व लायंस डिस्ट्रिक्ट प्रांत के विभिन्न क्लब के लायंस साथी उपस्थित थे। इन सभी की नियुक्ति पर लायंस क्लब रतलाम ऐक्टिव अध्यक्ष अजय जैन , लोकेश ओसतवाल , निलेश पोरवाल आदि ने बधाई प्रेषित की।

Play sound