रतलाम । जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्वाचित होने के बाद लाला बाई-शंभुलालजी ने विधायक चेतन्य काश्यप के जनसम्पर्क कार्यालय पहुंचकर आशीर्वाद लिया। श्री काश्यप ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान नवनिर्वाचित महापौर प्रहलाद पटेल भी उपस्थित रहे।
विधायक श्री काश्यप के जनसम्पर्क कार्यालय पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का मुंह मीठा कराया गया। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, बड़ावदा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राठौर, जावरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिसौदिया ने भी नवनिर्वाजित जिला पंचायत अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आरती पवन जाट, नाथुलाल गामड़, लीलाबाई गोपाल मुनिया, निर्मला गोपाल गुर्जर आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।