
रतलाम 30 जुलाई । कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के आदेश क्रमांक/335/सा.प्र.वि./2022 रतलाम दिनंाक 29.7.2022 के आदेश अनुसार अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गेहलोत ने नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया।
श्री सोमनाथ झारिया की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने एवं सेवा निवृत्ति निर्धारित होने के कारण प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गेहलोत को स्व कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश तक आयुक्त नगर पालिक निगम, रतलाम का अतिरिक्त सौंपा गया है।
इस अवसर पर निगम अधिकारी सर्वश्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायवाल, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, लेखाधिकारी श्री विजय बालोद्रा, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, उपंयत्री सर्वश्री राजेन्द्र मिश्रा, बी.एल. चौधरी, सुहास पंडित, मनीष तिवारी, ब्रजेश कुशवाह, दीक्षा निजामपुरकर, कार्यालय अधीक्षक श्री रामचन्द्र शर्मा, निज सहायक श्री सुभाष गोयल सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे