
रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप के स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद रविवार को उनके जनसंपर्क कार्यालय पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। विभिन्न संगठन, संस्थाओं के साथ जनप्रतिनिधि उनसे मिलने पहंुचे और कुशलक्षेम जानकर श्री काश्यप को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जावरा जैन श्री संघ के शांतिलाल दसेड़ा, प्रकाश कांठेड़ सहित प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ समाजसेवी फतेहलाल कोठारी एवं ट्रस्टीगण, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष झमक भरगट, श्री सौधर्म वृहद् तपागच्छ श्री राजेंद्र सुरि-त्रिस्तुतिक श्री संघ एवं ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लुणावत, चार्तुमास समिति अध्यक्ष उपेंद्र कोठारी, परिषद् अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका, डॉ. मेहता, निर्मल कटारिया, सतीश खंडेलवाल, पंकज राठौड़, कमलेश भंडारी, शेखर घोचा, अभिषेक खाबिया, तरूण परिषद् अध्यक्ष भूपेश कटारिया, विनायक मूणत आदि उपस्थित रहे। वहीं डॉ. अरूण पुरोहित, डॉ. अभि मेहरा, डॉ. डॉली मेहरा ने भी श्री काश्यप से मुलाकात कर उनके हाल जाने, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय, मधु पटेल, मंडल प्रभारी विनोद यादव, नवनिर्वाचित पार्षद शक्तिसिंह, विशाल शर्मा, सोहेल शाह, हीना शाह, गजेंद्र यादव, पीडब्ल्यूडी ईई अनुराग सिंह, एसडीओ पीके राय सहित कई अन्य लोग पहुंचे थे।