

रतलाम । नरेंद्र मोदी विचार मंच परिवार गुजरात राज्य की प्रदेश संकलन बैठक विशेष पदाधिकारी की उपस्थिति में पूर्ण हुई । गुजरात प्रदेश प्रभारी श्री मोहनलाल मुरलीवाला जी की अध्यक्षता में सभी प्रदेश अध्यक्ष श्री चेहरभाई देसाई जी, श्री निलेशभाई काकडिया जी, श्रीमती मीनलबेन पटेल की एवं सभी जि़ल्ला अध्यक्ष ओर पदाधिकारी की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई । प्रथम क्षत्र की बैठक के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री रवि चाणक्य, श्रीमती रेखादीदी रावल एवं श्री मधुकर भाई दवे द्वारा गुजरात प्रदेश पदाधिकारी को 2022 विधानसभा चुनाव का मार्गदर्शन किया गया। गुजरात प्रदेश संकलन बैठक में प्रदेश पदाधिकारी के विशेष आमंत्रण पर पूर्व विधायक श्री कामरेज प्रफुलभाई पानसुरियाँ भी बैठक में उपस्थित रहे जिनका प्रदेश पदाधिकारी द्वारा स्वागत अभिवादन किया गया । इस मौके पर हितेशगिरी गोस्वामी (आज़ाद ) प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र मोदी विचार मंच आईटी सेल (गुजरात राज्य) भी उपस्थित थे । इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए ।